सुप्रीम कोर्ट में तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध

हल्द्वानी:हल्द्वानी। बहुचर्चित रेलवे बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में नौ सितंबर को सुनवाई होनी है। कोर्ट की ओर से आनलाइन डेट जारी हो गई है। जानकारों के मुताबिक सुनवाई तीसरे नंबर पर है, जिससे फैसला आने की उम्मीद है ,याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि बनभूलपुरा का मामला तीसरे नंबर पर लिस्टेड है। ऐसे में इस बार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।
पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई से पहले फ्लैग मार्च किया जाएगा। कहा कि किसी प्रकार की अराजकता न हो, इसे लेकर सुरक्षा मजबूत की जाएगी। स्मरणीय है किबनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे ने 31 हेक्टेयर भूमि को अपना बताया है। इस भूमि से अतिक्रमण खाली कराने को लेकर हाई कोर्ट से लेकर सर्वोच्च न्यायालय में मामला चल रहा है। ध्यान देने के बाद यह है कि
पूर्व में हुई सुनवाई के बाद जिला प्रशासन और रेलवे की टीम ने कोर्ट के आदेश पर स्थानीय लोगों से पीएम आवास योजना के फॉर्म भरवाए थे। जिसके बाद से सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। हालांकि अब नौ सितंबर को इस मामले में सुप्रीम सुनवाई की डेट आ चुकी है, सबकी निगाहें बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिक हुई है।