बागेश्वर:शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शामा क्षेत्र के नौकोड़ी गांव का स्थलीय भ्रमण कर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापित किए जाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम शामा समीप कीवी बहुल क्षेत्रों के निकट उपलब्ध भूमि का निरीक्षण करते हुए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के किसानों से संवाद कर उनकी खेती, उत्पादन एवं विपणन से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के संबंध में स्थानीय लोगों के सुझाव भी लिए। उन्होंने क्षेत्र में किसानों द्वारा की जा रही विभिन्न फसलों और कृषि गतिविधियों का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शामा क्षेत्र की जलवायु एवं यहां की कृषि संभावनाओं को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज की स्थापना किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। इससे कीवी सहित अन्य कृषि एवं बागवानी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा उपलब्ध होगी और किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज सुविधा का उपयोग विभिन्न उत्पादों के भंडारण के साथ-साथ बीज संग्रहण जैसे कार्यों के लिए भी किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के लिए सभी संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया जाए तथा अन्य राज्यों में संचालित सफल कोल्ड स्टोरेज मॉडल का अध्ययन कर उनसे सीख लेते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ दिलाना और कृषि उत्पादों के उचित भंडारण एवं विपणन की प्रभावी व्यवस्था विकसित करना है।

जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र को निर्देशित किया कि ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों एवं हितधारकों के समन्वय से प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज की संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार कर एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अनिल सिंह चनियाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad