रानीखेत:‘स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही भक्ति’ संकल्प के साथ नन्दा देवी मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान! संदीप पाठक की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। आज माँ नन्दा सुनंदा सेवा समिति रानीखेत एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही भक्ति’ संकल्प के तहत श्री नन्दा देवी मंदिर परिसर एवं उसके आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर के आसपास उगी झाड़ियों का कटान, जंगली घास की सफाई, मैदान का समतलीकरण तथा मंदिर परिसर में फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। अभियान के दौरान लोगों ने स्वच्छ एवं सुंदर मंदिर परिसर बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर माँ नन्दा सुनंदा सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर के आसपास रहने वाले परिवारों से अपील की गई कि वे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में गंदगी न फैलाएं। समिति ने लोगों से अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्र कर छावनी परिषद द्वारा निर्धारित स्थानों पर डालने अथवा नियुक्त पर्यावरण मित्र को ही सौंपने का आग्रह किया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर परिसर की स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

समिति द्वारा यह स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान अगले रविवार को भी प्रातः 7:00 बजे से जारी रखा जाएगा। समिति ने स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा कार्य से जुड़ने की अपील की है।

स्वच्छता अभियान में समिति के संरक्षक श्री हरीश लाल साह, श्री मुकेश लाल साह, अध्यक्ष गौरव भट्ट, वरिष्ठ सदस्य मोहिल साह, अंशुल साह, पंकज साह, सौरभ अग्रवाल, मनीष साह, सहित गौरव तिवारी, कमल साह, नवल साह, विनोद कांडपाल, त्रिशू अग्रवाल, तरुण बुदलाकोटी, कौशल साह समेत अनेक स्थानीय नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad