बागेश्वर:’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर पुलिस की कार्रवाई जारी…! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 05 वाहनों का कोर्ट का चालान किया गया।
सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुध्द पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही की गयी।
बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad