




रानीखेत। आज कैम्प कार्यालय रानीखेत में ताड़ीखेत ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं से आए वरिष्ठ एवं युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा के नेतृत्व में अपनी आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में करन माहरा को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा सदन तक पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुष्कर सिंह, राजेन्द्र सिंह, हेमन्त सिंह बिष्ट, रविन्द्र बिष्ट, मोहित बिष्ट, रविन्दर सिंह, मनोज कुमार, पूरन चन्द्र, इन्द्र कुमार, रंजित सिंह, दान सिंह खाती, खुशाल सिंह खाती, दीपक कुमार एवं ललित कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के कमल तिवारी, प्रभात सिंह नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, कुलदीप कुमार, विजय तिवाड़ी, दीप उपाध्याय, प्रमोद कुमार, प्रताप सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट एवं रूद्र प्रताप सिंह माहरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को ताड़ीखेत ब्लॉक में और मजबूती मिलेगी।