


रानीखेत :भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में कार्यरत उत्तराखण्ड के वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने 6 जून 2026 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया।
कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, में आज वीर शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की गई।
वक्ताओं ने कहा उनकी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण ने पूरे देश को गर्वित किया है, वहीं उनके असमय बलिदान से सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश शोकाकुल है।
एक माँ ने अपना बेटा खोया है, परिवार ने अपना सहारा खोया है, लेकिन भारत माँ ने अपना एक अमर वीर सपूत पाया है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय संचालक रमेश पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, विश्व विजय माहरा, पंकज गुरुरानी, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष अरसालन शेख़, जीतन जयाल, नंदकिशोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।