रुद्रप्रयाग :केदारनाथ के भाजपा मंडल ऊखीमठ के गांधी नगर वार्ड व भटेश्वर वार्ड, बूथ ऊखीमठ, भटवाड़ी में ” एक पेड़ मां के नाम”वृक्षारोपण किया गया !मानेंद्र कुमार की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग —देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विधानसभा केदारनाथ के भाजपा मंडल ऊखीमठ के अंतर्गत गांधी नगर वार्ड व भटेश्वर वार्ड और (बूथ ऊखीमठ,, भटवाड़ी, व पैंज में ” एक पेड़ मां के नाम”वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने प्रतिभाग़ किया।

ऊखीमठ नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड व भटेश्वर वार्ड में वृक्षारोपण के दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बताया। हम सभी को वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें। तथा आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ हरित और समृद्ध पर्यावरण के निर्माण में सहभागी बने। देश के प्रधानमंत्री की अपील पर शुरू हुए इस महा अभियान का हिस्सा बने। और अपनी धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लें।एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए।
वहीं ऊखीमठ बूथ, भटवाड़ी व पैंज में चंडी प्रसाद भट्ट उपाध्यक्ष सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद ( उत्तराखंड सरकार) ने बूथ कमेटी के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार रूप से चर्चा की तथा प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया । उन्होंने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में, पूरे भारत व उत्तराखंड प्रदेश में 5 जून से 11 जून तक प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों के निमित्त आज हम लोगों यहां पर एकत्र होकर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। और इस कार्यक्रम के जरिए में सभी लोगों से निवेदन भी करता हूं। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग सहभागिता करें। ताकि देवभूमि उत्तराखंड हरित प्रदेश बन सके।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के शुभ अवसर पर ऊखीमठ के मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन उखियाल , सभासद बलवीर सिंह पवार , सभासद पूजा देवी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमलता नौटियाल , अनु०मोर्चा के जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद पूर्व सभासद दुर्गा देवी , शिवलाल , विजया देवी , रोशनी देवी , जगदीश लाल , सहित समस्त बूथ समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad