

डीडीहाट +ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पुरातन छात्र संगठन स्वर्गीय माधव सिंह जंगपांगी राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज डीडीहाट व चांदनी इंटरप्राइजेज द्वारा प्रायोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में डीडीहाट क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण प्रेमी दिनेश गुरुरानी ने सम्मानित कियाl इस अवसर पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के कुमाऊं क्षेत्र के मुख्य अभियंता समाजसेवी, उत्तराखंड संस्कृति के ध्वजवाहक इंजीनियर नरेंद्र टोलिया को पौधा देकर इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पूरी टीम का व दिए गए सम्मान के लिए आभार प्रकट किया।
ADVERTISEMENTS