



हल्द्वानी + को एक्सटेंशन ट्रेनिंग सेंटर, गौलापार, हल्द्वानी में श्री मिन्दर पाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी (FSO) हल्द्वानी द्वारा आपदा मित्रों, महिला दल एवं अन्य कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं प्रारंभिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्रों, महिला दल एवं अन्य कर्मचारियों की आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी क्षमता को सुदृढ़ करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी तत्पर, सुरक्षित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना था।
अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी द्वारा भविष्य में भी जनजागरूकता एवं क्षमता विकास हेतु ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
ADVERTISEMENTS