हल्द्वानी:सोशल मीडिया पर तमंचे संग दहशत फैलाने वाला युवक अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार#✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

इंस्टाग्राम में रील बनाकर वायरल होने की चाह ने केस बना दिया, तमंचे के साथ पोस्ट डालते ही गिरफ्तारी“..

SSP मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर शहर में दहशत फैलाने वाले युवक को हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।
 एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालकर हल्द्वानी क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश* दिए गए।

  उक्त आदेश के क्रम में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा *दिनांक 01.04.2026 को अभियुक्त को क्रियाशाला मंदिर के पास हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार* किया गया।

 इस संबंध में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 111/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।....

अंश खत्री उर्फ अक्की (उम्र 19 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री, निवासी अम्बेडकरनगर शिवपुरी, थाना कठघर, मुरादाबाद (उ0प्र0), हाल निवासी गौला गेट, राजपुरा

गिरफ्तारी टीम-:

  • व0 उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता – कोतवाली हल्द्वानी
  • कानि0 ललित नाथ
  • कानि0 धीरेन्द्र अधिकारी

नैनीताल पुलिस का जनसंदेश:-

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना, भय या दहशत का माहौल बनाना कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
  नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad