‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया, मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया। इसके बाद गृह मंत्री हरिद्वार रवाना हो गए”..

गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। वह शहर में सवा चार घंटे रहेंगे। नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वैरागी कैंप में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पार्टी नेताओं के साथ निजी होटल में विस चुनाव पर मंथन के बाद लौट जाएंगे।
ADVERTISEMENTS