

“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जवानों के ड्रिल और टर्नआउट का किया निरीक्षण।
रुद्रपुर :आज रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड का शुभारम्भ शारीरिक दक्षता हेतु हल्की दौड़ से किया गया। एसएसपी द्वारा बताया गया कि पुलिस बल के लिए शारीरिक फिटनेस केवल ड्यूटी नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए।
दौड़ के उपरान्त कप्तान ने परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों के टर्न-आउट (वर्दी एवं साज-सज्जा) को परखा गया तथा टर्न-आउट में पाई गई कमियों के सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान जवानों को टोलियों में विभाजित कर टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा शस्त्राभ्यास के माध्यम से शस्त्रों के रखरखाव एवं उनके त्वरित संचालन की दक्षता का मूल्यांकन किया गया।