रुद्रपुर होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी।
➡️ एसएसपी ने जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों पर रखी सीधी नजर। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाओं के साथ साथ पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए।
व्यापक पुलिस तैनाती
➡️ एसएसपी के नेतृत्व में जनपद के मुख्य चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
➡️ एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, उत्पात, नशे में वाहन संचालन या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सघन चेकिंग जारी
➡️ जनपदभर में बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। स्टंट ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच भी की जा रही है।….







सोशल मीडिया सेल अलर्ट मोड पर
➡️ जिले की सोशल मीडिया सेल को सक्रिय है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट से आपसी सौहार्द प्रभावित न हो। ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी नागरिक प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।