ब्रेकिंग हल्द्वानी:डॉ मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल,का सख्त रुख- ‘शांति बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’,होली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस, PAC और क्यूआरटी तैनात, जनता के नाम क्या संदेश दिया सुनिए:-लाइव ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :जनपद में होली का त्यौहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। होलिका दहन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब रंगों की होली को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैनाती

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:

▫️संयुक्त टीमें: सर्किल सीओ , थाना प्रभारियों, स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) और अन्य सूचना तंत्रों की संयुक्त बैठकें आयोजित कर रणनीति तैयार की गई है।

▫️फ्लैग मार्च: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, रूट मार्च और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई है ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे।

▫️अतिरिक्त बल की तैनाती: पीएसी (PAC), फायर सर्विस, वायरलेस टीम और पुलिस लाइन से रिजर्व क्यूआरटी (QRT) व स्ट्राइक फोर्स को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ‘स्टैंडबाय’ मोड पर रखा गया है।

▫️सघन चेकिंग: रात भर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और कल सुबह 6:00 बजे से ही सभी सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात रहेंगे।

▫️हुड़दंगियों और अपराधियों को सख्त चेतावनी
यह स्पष्ट चेतावनी है कि त्योहार की आड़ में अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा:

▫️जबरदस्ती रंग डालना अपराध: किसी की मर्जी के बिना रंग डालना, किसी विशेष समुदाय या व्यक्ति को टारगेट करना या विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

▫️रंजिश निकालने वालों पर नजर: यदि कोई अराजक तत्व पुरानी दुश्मनी निकालने या वर्चस्व स्थापित करने के लिए होली का सहारा लेता है, तो पुलिस बल प्रयोग और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

▫️ड्रंक एंड ड्राइविंग पर रोक: शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग और स्टंट बाजी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। नशे की हालत में पकड़े जाने पर सीधा हवालात जाना पड़ सकता है।…..

जनता से अपील
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की सम्मानित जानता से अपील है कि:
“होली कुमाऊं की संस्कृति और प्रकृति के सौंदर्य का पर्व है। इसे रंगों और फूलों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। छोटी-छोटी बातों पर विवाद न करें और समाज के सभी वर्गों के साथ मिल-जुलकर इस उत्सव का आनंद लें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad