रुद्रपुर:एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस का “पुलिस आपके द्वार” अभियान — जसपुर व काशीपुर में छात्राओं को किया गया जागरूक✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

➡️ महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर विस्तृत जानकारी
➡️ गौरा शक्ति एप, डायल 112 व अन्य हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
➡️ करियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत दिनांक 24 फरवरी 2026 को जनपद के जसपुर एवं काशीपुर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जसपुर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम
➡️ कोतवाली जसपुर पुलिस टीम द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जसपुर में छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही उन्हें महिला संबंधी बढ़ते अपराध, साइबर अपराध, बाल विवाह, बच्चों से संबंधित अपराध, नशे के दुष्परिणाम एवं यातायात नियमों के पालन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

➡️ छात्राओं को गौरा शक्ति एप, डायल 112 एवं अन्य महत्वपूर्ण टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए जागरूक किया गया।

काशीपुर क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम
➡️ इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा Riyan International School, खालिक कॉलोनी काशीपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
➡️ कार्यक्रम के दौरान अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान तथा डायल 112 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा छात्राओं को आत्मविश्वास, सजगता एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad