बिग ब्रेकिंग भिकियासैंण: {अल्मोड़ा]: बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस प्रशासन, विधायक घटनास्थल पर पहुंचे, राहत कार्य जारी! [अपडेट] ✅मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है$ ashok Gulati editor in chief/श्रवण कुमार अग्रवाल ब्यूरो chief की :>ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

भिकियासैंण: {अल्मोड़ा]: बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस प्रशासन, विधायक घटनास्थल पर पहुंचे, राहत कार्य जारी!/आज सुबह दुखद हादसा हो गया,जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने बताया कि दो यात्रियों की हालत नाजुक है, इनको हेलीकॉप्टर से भेजने की व्यवस्था की जा रही है|घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है kmo की बस द्वाराहाट से रामनगर जा रही थी, चालक के मुताबिक स्टेरिंग फेल हो गया जिससे यह दुर्घटनाग्रस्त बस हो गई|..

विवरणके मुताबिक आज UK07P-A4025 समय प्रातः 06:00 बजे द्वारहाट से बाया नौबड़ा रामनगर को चली थी तथा 18 लोग सवार थे।जो भिकियासैंण से 05 किलोमीटर पहले सैलापानी(विनायक- भिकियासैंण मार्ग) पर समय लगभग 08:30 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गयी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया है जिसमे 07 लोगों की मृत्यु हो गयी है जिनका विवरण निम्न है।
1- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ मठपाल निवासी- ग्राम धारवाली, विनायक जमोली।
2- गोविन्द बल्लभ मठपाल निवासी- उपरोक्त।
3- तारा देवी पत्नी महेश चंद्र निवासी- पाली दौला विनायक भिकियासैंण।
4- नरेन्द्रसिंह सूबेदार पुत्र गोपालसिंह निवासी- ग्राम जमोली, विनायक भिकियासैंण।
5- गणेश पुत्र भीम बहादुर निवासी नेपाल।
6- उमेश पुत्र नामालूम निवासी नेपाल।
7- गोविंदी देवी पत्नी हरिसिंह निवासी घुघुती द्वारहाट।
शेष घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रैफर किया जा रहा है। दो गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश भेजने के लिए प्रयास किया जा रहा है| इधर दूसरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।एक मरीज एयर लिफ्ट हो गया है| दूसरे के लिये एयर ambulance आने वाली है, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल घायल को एयरलिफ्ट में रखते हुए|ऋषिकेश एम्स में घायल को ले जाया जा रहा है|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad