बिग ब्रेकिंग मुरादाबाद: उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र की कार एक्सीडेंट, बाल बाल बचे, घटना की सूचना पर मुरादाबाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे!

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद: उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र की कार एक्सीडेंट, बाल बाल बचे, घटना की सूचना पर मुरादाबाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे! जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र दिल्ली से नैनीताल लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार एक्सीडेंट हो गया।

घटना विगत रविवार शाम एन.एच.में मुरादाबाद के रामगंगा पुल पर आगे चल रही स्कॉड की गाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक मारने से चीफ जस्टिस की टोयोटा कैमरी कार अनियंत्रित होकर उसके पीछे से जा भिड़ी।

बरसात के मौसम में चीफ जस्टिस की कैमरी के पीछे कारवां में चल रही सुरक्षा जवानों से भरी गाड़ी भी अनियंत्रित होकर मुख्य न्यायाधीश की गाड़ी में पीछे से जा घुसी।

मुख्य न्यायाधीश को इस दुर्घटना में हल्की चोटें लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से नैनीताल जा रहे मुख्य न्यायाधीश की गाड़ी बुरी तरह से श्रतिग्रस्त होने के कारण उन्हें लेने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट से अतिरिक्त वाहन मंगाया गया है।

क्षतिग्रस्त कैमरी कार को स्थानीय मुरादाबाद में ही रिपेयर के लिए छोड़ दिया गया है। हादसे में सुरक्षा कर्मियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। घायल दरोगा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया | मुरादाबाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँच गए। सूत्रों के मुताबिक देर रात मुख्य न्यायाधीश नैनीताल पहुंच गए हैं|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad