big breaking Rudrapur: तड़तड़ाई ‘गोलियां की गूंज” से हड़कंप मचा,मुठभेड़ एक अपराधी घायल समेत तीन गिरफ्तार ! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

Rudrapur: तड़तड़ाई गोलियां की गूंज से हड़कंप मचा,मुठभेड़ एक अपराधी घायल समेत तीन गिरफ्तार ! Ashok Gulati editor in chief/ में तड़तड़ाई गोलियां,मुठभेड़ एक अपराधी घायल समेत तीन गिरफ्तार!एक आरोपी के पैर में लगी गोली,अस्पताल में भर्ती, बिलासपुर की ओर से आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी|…

विवरण के मुताबिक विगत 10 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली की गाड़ी को टक्कर मारने और दरोगा पर तमंचा तान कर धमकाने के तीन आरोपी पुलिस मुठभेंड में पुलिस के हत्थे चढ़ गये। गोली एक आरोपी के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। तीनों आरोपी क्रेटा कार में सवार थे और बिलासपुर की ओर से आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दरोगा को तमंचे से धमकाने और सरकारी वाहन को टक्कर मारने वाले क्रेटा कार से शहर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रामपुर रोड एएन झा कालेज के पास घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, मगर कार सवार प्रीत विहार की ओर भागे। पुलिस ने पीछा करते हुए बारादरी रोड पर कार को घेर लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो कार में सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबाव में फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। गोली रिशु श्रीवास्तव के लगी है। गिरफ्तार आरोपी एक दरिया नगर और दूसरा गदरपुर क्षेत्र धीमरखेडा का बताया जा रहा है। जब कि कार में चौथे आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा रही है, वह कार में था या नहीं। इधर एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ की जा रही है।

ऊधमसिंहनगर के जिला मुख्यालय पर रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में हड़कंप मच गया। गोलियां की तड़तड़ाहट पुलिस और बदमाशों के बीच हुई थी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने घायल समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस दो तमंचे, रामपुरिया चाकू व कार बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई की रात्री कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रा चौक के पास एक क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने पुलिस पर गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी तथा वाहन रोकने के प्रयास पर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए एस एसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली रुद्रपुर तत्काल एफआईआर संख्या 340/2025 अंतर्गत धारा 121(1), 126(2), 132, 221, 324(3), 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस व SOG की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई।
रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण सफेद रंग की कार में बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपीगण ने वाहन भगाया तथा पीछा करने पर बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़ दी। पुलिस द्वारा चारों ओर से घेराबंदी करने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस दल बाल-बाल बचा। जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
घायल अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल रुद्रपुर में कराया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं नई दिल्ली आदि स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट, छिनौती आदि घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक क्रेटा कार (UK18E9855), जिसकी नंबर प्लेट डिग्गी से बरामद हुई
गिरफ्तार अभियुक्तगण:

  1. रिशु श्रीवास्तव पुत्र शिवसागर श्रीवास्तव, निवासी बड़ी अहेरी, थाना बगाली, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार – छतरपुर, थाना पंतनगर (घायल)
  2. खुशनूद पुत्र मकसूद अंसारी, निवासी ग्राम धीमरखेड़ा, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर
  3. वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की पुत्र तेतर साहनी, निवासी वार्ड नं. 37 दरियानगर, थाना रुद्रपुर
    गिरफ्तार करने वाली टीम
  4. मनोज रतूड़ी – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर,उ0नि0 नवीन बुधानउ0नि0 प्रियांशु जोशी,उ0नि0 चन्दन सिंह बिष्ट,उ0नि0 प्रदीप कोहलउ0नि0 दीपक बहुगुणा,अप0उ0नि0 नवीन जोशी,का0 1180 नापु महेन्द्र कुमार,का0 741 नापु गणेश धानिक,का0 1001 यशपाल सिंह मेहता,का0 343 कृष्णा, टम्टा,का0 48 प्रवीण गोस्वामी,का0 चालक नरेश जोशी|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad