हल्द्वानी:डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकार(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा ) हल्द्वानी संभाग के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया, 71 वाहनों के चालान, ऑटो व ई रिक्शा सहित 15 वाहन सीज! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी:डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकार(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा ) हल्द्वानी संभाग के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया, 71 वाहनों के चालान, ऑटो व ई रिक्शा सहित 15 वाहन सीज! Ashok Gulati editor in chief / आज परिवहन विभाग के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए नियम विरुद्व व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के अभियोग में 71 वाहनों के चालान और 10 ऑटो व 05 ई रिक्शा सहित कुल 15 वाहनों को सीज किया।
परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अपराजिता पांडे , श्री गोविंद सिंह , जगदीश चंद्र के द्वारा हल्द्वानी, कालादूंगी , नैनीताल और हैड़ाखान मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें नियमविरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग -परमिट शर्तों का उल्लंघन, सीटबेल्ट, हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन संचालन, नो पार्किंग, टैक्स ,फिटनेस ,लाइसेंस, निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनना आदि के अभियोग में टैक्सी, मैक्सी, ट्रक, बस , कार, मोटरसाइकिल, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनो पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। पांच ई रिक्शा तथा दस ऑटो वाहनों को महिला सुरक्षा के संबंध में पूर्व में जारी की गई एसओपी का उल्लंघन , निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनने के साथ साथ फिटनेस, टैक्स आदि प्रस्तुत न करने के अभियोग में सीज किया गया।
इस चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार, गिरीश कांडपाल , नंदन रावत, सहायक परिवहन निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, गोदान सिंह , चंदन सुप्याल, चंदन डेला, अनिल कार्की, अरविंद सिंह, मो दानिश प्रवर्तन चालक महेंद्र, सूर्य प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad