टनकपुर: (चंपावत) कैलाश मानसरोवर यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री का विज़न: चम्पावत बनेगा स्पिरिचुअल और वेडिंग टूरिज्म का केंद्र, आध्यात्मिक और वेडिंग टूरिज्म का केंद्र: मुख्यमंत्री धामी ✍️ Ashok Gulati editor in chief/राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

चम्पावत 05 जुलाई ।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल के शुभारम्भ अवसर पर पर्यटन आवास गृह, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “माँ पूर्णागिरि की पावन धरती से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ होना पूरे उत्तराखंड के लिए एक सौभाग्य की बात है। इस यात्रा से जुड़े सभी श्रद्धालु उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद चम्पावत को स्पिरिचुअल ज़ोन के रूप में विकसित करने की बात करते हुए कहा कि “कुमाऊँ मंडल में चम्पावत आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा। यहाँ के पौराणिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वातावरण को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।”

उन्होंने चूका क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की बात कही और शारदा कॉरिडोर को भव्य स्वरूप देने की भी बात की, ताकि धार्मिक पर्यटन को नई गति मिल सके। …

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को निर्देशित किया कि चम्पावत को स्पिरिचुअल और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से विकसित किया जाए, जिससे क्षेत्र में पर्यटन, आर्थिकी और स्थानीय रोजगार को नया आयाम मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad