”पूर्णागिरि धाम” टनकपुर: [चंपावत] उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का हुआ विधिवत समापन,२0 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये मां पूर्णागिरि के दर्शन! Ashok Gulati editor in chief/राजीव गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का रविवार को हुआ विधिवत समापन

20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये मां पूर्णागिरि के दर्शन

'पूर्णागिरि धाम'' टनकपुर: [चंपावत] उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का  हुआ विधिवत समापन,२0 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये मां पूर्णागिरि के दर्शन! Ashok Gulati editor in chief/राजीव गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट /विगत 15 मार्च से प्रारंभ हुए और तीन माह तक चले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां श्री पूर्णागिरि मेले* का रविवार को विधिवत *समापन* हो गया है। मेले के समापन अवसर पर *मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  नवनीत पांडे* द्वारा सर्वप्रथम *मां पूर्णागिरि के दर्शन करते हुए विधिवत पूजा अर्चना कर जनपद वासियों की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। उसके बाद ठुलीगाड़ कार्यक्रम स्थल पर आयोजित समापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मेले के दौरान कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों,सुरक्षा कर्मियों,पर्यावरण मित्रों आदि को सम्मानित करते हुए कहा कि मां पूर्णागिरि मेला 2025 को बेहतर, सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में विभिन्न विभागों के तैनात कार्मिकों, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित सभी का विशेष सहयोग रहा।   
  श्री पांडे ने सभी को शुभकामनाएं व धन्यवाद देते हुए सभी का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सभी के द्वारा बेहतर कार्य कर मेले को सम्पन्न कराया गया। मेला अवधि के दौरान बेहतर कार्य के लिए उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियो आदि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।   
  जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा मां पूर्णागिरी मेले के बेहतर आयोजन तथा मेला क्षेत्र में विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराए जाने हेतु विभिन्न घोषणाएं की गई है।* जिनके तहत अनेक कार्य गतिमान है, *जिससे आगामी वर्षों में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं यहां मिलेगी।* मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में श्रद्धालुओं हेतु सुविधा केंद्रों का निर्माण, क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित हेलीपैड निर्माण के क्षेत्र में भी कार्यवाही गतिमान है। *क्षेत्र में पार्किंग निर्माण, संचार सुविधा के साथ ही पूर्णागिरी मंदिर क्षेत्र में विभिन्न बुनियादी,आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने हेतु मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।* यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि *मां पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर संचालित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप कार्यवाही गतिमान है।*  

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ पूर्णागिरि धाम में आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम में मेला प्रारम्भ होने से वर्तमान तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर चुके हैं। दर्शन करने वालों में 6,78,418 पुरुष, 3,78,785 महिलाएं, 7,83,135 वरिष्ठ नागरिक और 18,23,710 बच्चे शामिल हैं।

इस मौके पर मेले को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने हेतु अपना विशेष सहयोग प्रदान करने वाले विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा बल मंदिर समिति से जुड़े स्वयं सेवकों आदि को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त पूर्णागिरि मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष किशन तिवारी द्वारा भी को मेले के सफल आयोजन होने पर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

    इस अवसर पर पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी द्वारा मेले के सफलतापूर्ण संपन्न होने पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे को बधाई देते हुए उन्हें मंदिर समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। 
  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, एएमए जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी, मंदिर समिति के सदस्य अन्य पदाधिकारी, पुलिस जवान, पीआरडी, होमगार्ड समेत भारी संख्या में श्रद्धालु, विभिन्न विभागों के कार्मिक आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad