बिग ब्रेकिंग:केदारनाथ: हेलिकॉप्टर क्रैश:: कीपलक झपकते ही सात जिंदगियां हो गईं राख, बाबा केदार के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, ✔️अगले आदेश तक हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक! मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग:गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे,बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। लौटते वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया और बाबा के दर्शन की खुशी पल भर में ही मातम में बदल गई। हादसा इतना भयावह था कि हेलिकॉप्टर पूरा जल गया और सात जिंदगियां भी मौके पर ही जलकर राख हो गईं।

दरअसल, रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि अधिक कोहरा होने पर विजिबिलिटी शून्य थी। ऐसे में हेलिकॉप्टर कुछ ही दूरी पर जाकर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।दर्दनाक हादसे में मृतकों में 23 महीने की बच्ची भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है।सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया। वहीं, उन्होंने हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की सीईओ सोनिका ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और घाटी में मौसम की स्थिति को देखते हुए हमारी शटल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। लगभग सभी हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हुए हैं।गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि जहां हेलिकॉप्टर हादसा हुआ वह सात किलोमीटर का ट्रैकिंग रूट है। हादसे में पायलट चौहान समेत छह लोग सवार थे। यात्रियों में एक बच्चा था, और एक बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का कर्मचारी थाहेलिकॉप्टर हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो(एएआईबी) करेगा। हादसे में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समीति के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत की भी जान चली गई।केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश

राजुकुमार सुरेश जायसवाल(41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।

विक्रम(46) निवासी ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग

विनोद देवी(66) निवासी हाउस नंबर. 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश,

तुस्ती सिंह(19) निवासी हाउस नंबर 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
5.शारदा राजकुमार जायसवा (35) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।

कैप. राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन अवेशन

काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी, वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad