काशीपुर: वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चन्द्र जोशी पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी के आवास पर ‘बैठकी होली’ में ‘महिला होल्यारों ” ने होली के गीतों पर धूम मचाई, होल्यार अंजू पंत का नृत्य आकर्षक रहा!

खबर शेयर करें -


काशीपुर, 12 मार्च । होली की बयार में जहां पुरुष होलियार अपनी बैठकी होली में गायन में व्यस्त हैं वहीं महिला सशक्तिकरण के इस दौर में महिला होलियार भी इसमें पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में महिला होल्यार श्रीमति विनीता जोशी पत्नी वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चन्द्र जोशी पूर्व जिला समाज कल्याण अथिकारी के मौहल्ला कटोराताल स्थित आवास गौरव कुंज में बैठकी होली का आयोजन किया गया, जिसमें महिला होल्यारों ने गायन-वादन और नृत्य के अनूठे संगम से समां बांध दिया।
बैठकी होली की शुरुआत विनीता जोशी ने “होली अम्बे के घर आज “गाकर की जिस पर उत्साही अन्य महिला होल्यारों ने भाग लिया, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अंजू पंत ने ” केसरिया रंग किसने डाला “होली गीत गाया। बीच बीच में होली हैभई होली है,रंग बिरंगी होली है के

स्वर गूंजते रहे। जैसे ही बीना जोशी ने “मलत मलत नैना लाल भये”हो गीत गया, बैठकी होली में समां बंध गया।
इसके बाद “होली की आगई बहार, आंगन में आये रंगों की बहार” , “अजब होली खेलें गजब होली खेलें”, “दईया मैने कछुना ना कही” ऐसी ही अनेक होली गाकर महिला होल्यारों ने बैठकी होली को संगीत के सुरों में पिरोकर रंगों से रंगमयी माहौल में बदल दिया।
महिलाओं की इस रंगभरी बैठकी होली में चम्पा जोशी,शोभा पंत,कमला पंत,रमा मिश्रा,जया पंत,रिचा पंत,मंजू पंत,ममता जोशी,भावना जोशी,हिमानी जोशी,गीता पाठक,पारुल जोशी,शोभना जोशी,रश्मी जोशी,गीतिका पंत अनिका,मायरा,मुक्कू आदि अनेक महिला होल्यार उपस्थित थीं बैठकी होली का मुख्य आकर्षण होल्यार अंजू पंत का नृत्य रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad