ज्योलिकोट: [नैनीताल] नैन्सी कॉलेज ऑफ नर्सिंग चार दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर कुमाऊं नरेंद्र सिंह जंगपांगी,मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट ने झंडी दिखाकर कर रवाना किया !

खबर शेयर करें -

ज्योलिकोट: [नैनीताल] नैन्सी कॉलेज ऑफ नर्सिंग चार दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर, कुमाऊं नरेंद्र सिंह जंगपांगी, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया ! [ब्यूरो चीफ]

विवरण के मुताबिक नैन्सी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ज्योलिकोट नैनीताल द्वारा पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चार दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में 240 छात्राएं एवं 14 शिक्षक – शिक्षिकाएँ भाग के रहे हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर, स्लोगन, बैनर और स्वास्थ्य संबंधी पर्चियों का वितरण करेंगी। छात्राएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वस्थ रहने, स्वच्छता अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति प्रेरित करेंगी।

आज शुरुआत चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर, कुमाऊं श्री नरेंद्र सिंह जंगपांगी, मेयर गजराज बिष्ट पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,

इस अवसर पर नैन्सी एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, कॉलेज की प्राचार्या अल्फोंसा मैथ्यू, मुख्य प्रशासक देवतोश, एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

समरणीय है कि इस सामाजिक पहल के माध्यम से छात्राएँ चार दिनों तक पूरे कुमाऊं क्षेत्र में रहकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाएंगी और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इस कार्यक्रम की व्यापक सराहना की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad