ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग: नरभक्षी गुलदार ने बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया!

खबर शेयर करें -

[क्षेत्र में स्कूल बंद किए]

‘सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है!’.

रुद्रप्रयाग:खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, आखिरी सांस तक जबड़े से नहीं छोड़ा,सर्वेश्वरी देवी अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।देवल गांव में मंगलवार शाम पांच बजे सर्वेश्वरी देवी (65) अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।

रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी।
क्षेत्र में स्कूल बंद किए
घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad