ज्योलीकोट: [नैनीताल] भवाली से हल्द्वानी आ रहा सिलिंडर से भरा ट्रक खाई में गिरा, पुलिस ने रेस्क्यू कर तीन लोगों को बचाया!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

ज्योलीकोट: [नैनीताल] भवाली से हल्द्वानी आ रहा सिलिंडर से भरा ट्रक खाई में गिरा, पुलिस ने रेस्क्यू कर तीन लोगों को बचाया!✍️ Ashok Gulati editor in chief/ ज्योलीकोट क्षेत्र में देर रात एक सिलिंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। विवरण के मुताबिक सिलिंडर से भरा एक ट्रक (यूके 04 सीबी 3098) देर रात भवाली से हल्द्वानी को जा रहा था। ज्योलीकोट में पुलिस चैक पोस्ट के समीप ट्रक चालक को हल्की झपकी आई और ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी सीज पिकअप भी खाई में गिर गई। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चालाया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक चालक गोविंद सिंह गुरना निवासी पिथौरागढ़,‌तितेंद्र सिंह, पाली कनालीछीना पिथौरागढ़ व मोहित जकरिया मोटाहल्दू भगवानपुर हल्द्वानी तीनों ट्रक सवार सुरक्षित हैं। जिनको निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया है। बरहाल ट्रक में खाली सिलिंडर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।रेस्क्यू करने वालों में ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी व होमगार्ड ओम प्रकाश मौजूद थे।SDRF ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, सुरक्षित बच गए लोगों ने पुलिसकर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad