टनकपुर: [चंपावत] 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुरू हुई राफ्टिंग प्रतियोगिता, 3 दिन चलेगी राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता!✍️ Ashok Gulati editor in chief/चमन भादरिया विशेष सवाददाता/राजीव गुप्ता की लाइव रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

‘8 राज्यों के 85 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं,’देश भर से आए खिलाड़ियों ने देखी उत्तराखंड की संस्कृति

टनकपुर: [चंपावत] सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंगारंग कार्यक्रम से हुआ 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुरू हुई राफ्टिंग प्रतियोगिता, 3 दिन चलेगी राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता!✍️ Ashok Gulati editor in chief/चमन भादरिया विशेष सवाददाता/राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

✔️चम्पावत में 38 वे राष्ट्रीय खेलों में मित्र देश नेपाल के कंचनपुर जिले के जिल्लाधिकारी नारायण प्रसाद सपकोटा तथा पुलिस अधीक्षक कंचनपुर चक्रराज जोशी शामिल होकर गदगद हुए।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत प्रथम दिन चंपावत के टनकपुर के चरण मंदिर से शुरू हुई राफ्टिंग प्रतियोगिता जो बूम मंदिर में समाप्त हुई। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अवसर पर मित्र देश नेपाल के कंचनपुर जिले के जिल्लाधिकारी नारायण प्रसाद सपकोटा तथा पुलिस अधीक्षक कंचनपुर चक्रराज जोशी शामिल होकर गदगद हुए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली यह बेहद गर्व की बात है और राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता जनपद चंपावत में होना हमारे लिए और भी अधिक गौरव व सौभाग्य की बात है।
राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता 08 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगी, जिसमें 8 राज्यों के 85 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें महिला, पुरुष और मिक्स ग्रुप शामिल हैं। यहां आयोजन होने से देश भर के खिलाड़ी हमारी संस्कृति को जानेंगे एवं चंपावत की सांस्कृतिक पहचान भी बढ़ेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि चंपावत अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए अलग मायने रखता है, ऐसे में राष्ट्रीय खेल जैसे आयोजन यहां होने से चंपावत के पर्यटन एवं संस्कृतिक रूप को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी प्रतिभागी अपना अच्छ प्रदर्शन करें एवं एक सकारात्मक भावना से प्रतियोगियों में प्रदर्शन करें।
38 वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत को डेमो राफ्टिंग का प्रथम दिन प्रातः 9:00 बजे से मेन और वुमन की स्प्रिंट और मिक्सड राफ्टिंग काकड़ घाट से बुम मंदिर तक हुई। उसके बाद अपराह्न 2 बजे डाउन रिवर की मेन और वुमेन प्रतियोगिता चरण मंदिर से बुम मंदिर तक हुई।
जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी कंचनपुर नेपाल, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक, चंपावत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक कंचनपुर नेपाल चक्रराज जोशी ने हरि झंडी दिखाकर किया तथा सभी को शुभकामनाएं दी।
निर्णायक टीम में प्रेसिडेंट इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रशान्त कुशवाहा, कंपटीशन डायरेक्टर बिलक्विस मिर, चीफ फिनिश जज, जयंकता सिंह, दिलीप, चेयरपर्सन राफ्टिंग पदम गुलेरिया रहे।
जिलाधिकारी कंचनपुर नेपाल, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक, चंपावत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक कंचनपुर नेपाल चक्रराज जोशी ने विजेता टीमो को मेडल पहनाकर मौली प्रदान की किया। जिसमें पुरुष डाउन रीवर में गोल्ड मेडल कर्नाटक टीम ने जीता, रजत पदक एसएससीबी ने तथा कांस्य पदक आंध्र प्रदेश की टीम ने जीता। वहीं महिला डाउन रीवर में प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड कर्नाटक ने जीता, द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक उत्तराखंड ने जिता तथा तृतीय स्थान पर रहकर चंडीगढ़ ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पड़ोसी देश नेपाल से आए कंचनपुर के जिल्लाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के उपलक्ष्य में स्मृति चिह्न प्रदान किया।
इस अवसर पर सेक्टरी जनरल इंडियन ओलंपिक कमेटी डॉ डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट,उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश शर्मा, विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी स्थानीय जनता तथा अन्य लोग उपस्थिति रहे। इससे पूर्व आज प्रात. 38 वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आज राफ्टिंग का प्रथम दिन था जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे से मेन और वुमन की स्प्रिंट और मिक्सड राफ्टिंग जो की काकड़ घाट से बुम मंदिर तक हुई. उसके बाद दोपहर दो बजे से डाउन रिवर की मेन और वुमेन की प्रतियोगिता जो की चरण मंदिर से बुम मंदिर तक हुई .. प्रतियोगिता मै मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पाण्डे पुलिस अधीक्षक अजय गणपति रहे..मेन राफ्टिंग स्प्रिंट जिसमे सिडिंग के आधार पर कर्नाटक एसएससीबी और आंध्र प्रदेश आगे रहे.वुमेन राफ्टिंग स्प्रिंट मै सिडिंग के आधार पर मै चंडीगढ़ कर्नाटक और हिमांचल प्रदेश आगे रहे .और मिक्स्ड राफ्टिंग मै सिडिंग के आधार पर कर्नाटक महाराष्ट्र और हिमांचल प्रदेश आगे रहे…डाउन रिवर का फाइनल मेन और वुमन जो की चरण मंदिर से बुम मंदिर तक हुआ जिसमे मेन मै प्रथम स्थान कर्नाटक द्वितीय स्थान एसएससीबीऔर तृतीय स्थान मै आंध्र प्रदेश रही.
निर्णायक मै प्रेसिडेंट इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रशान्त कुशवाहा, कंपटीशन डायरेक्टर बिलक्विस मीर, चीफ फिनिश जज, जयंकता सिंह, दिलीप, चेयरपर्सन राफ्टिंग पदम गुलेरिया रहे..
इस अवसर पर जिला ….

क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट,उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश शर्मा, सूरज,पवनेश, रण बहादुर मल, विजय, मनीषा,आशा, दीपक, आनंद, नरेन्द्र, चंद्र शेखर ओली, सुनील जोशी, राकेश जोशी, हीरा, दीपक, आदि लोग उपस्थिति रहे!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad