मयंकेश्वर [गढ़वाल] । उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रचूर गांव मैं पहुंचे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में शामिल हुए!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

”प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी को आशीर्वाद देते गवर्नर एवं उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी’ …

मयंकेश्वर [गढ़वाल] । उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रचूर गांव मैं पहुंचे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में शामिल हुए। शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब पौने एक बजे प्रचूर गांव पहुंचे। कांडी गांव में हेलीपैड बनाया गया था। यहां से सड़क मार्ग से करीब तीन किमी दूर मंचूरियन गांव पहुंचे। राज्यपाल व सीएम धामी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में सांसद अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। आचार्य बालकृष्ण भी योगी आदित्यनाथ से मिलने प्रचूर गांव पहुंचे थे। राज्यपाल ले. जनरल ; गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के लिए हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मीरा रतूड़ी, डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान, विनीता लखेड़ा आदि मौजूद रहे। वहीं, शनिवार को योगी आदित्यनाथ प्रचूर गांव में नवनिर्मित बारात घर का उद्घाटन करेंगे।क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर भी शामिल है। इस विद्यालय में उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ा था। सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad