ब्रेकिंग नई दिल्ली : झाड़ू की हुई सफाई, भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में, संयोजक केजरीवाल ने हार स्वीकार की, क्या कहा सुनिए ! शाम 7:00 बजे प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे+

खबर शेयर करें -

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है। शराब घोटाले में आरोपी बन गए केजरीवाल’
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह भारतीय राजनीति में बदलाव लाने के लिए राजनीति में शामिल होंगे। लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे। शराब घोटाले में आरोपी बन गए। उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए। मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देती हूं क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व और सुशासन में विश्वास दिखाया है।भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “यह ऐतिहासिक जीत है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को स्वीकारा है। आम आदमी पार्टी के झूठ और फरेब को नकारा है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सभी बड़े चेहरे हार गए, इससे साफ पता चलता है कि जनता झूठ-फरेब की राजनीति पर विश्वास नहीं करती। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी फिर से शून्य पर है… वे हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली में साफ हो गए, अगली बारी बिहार की है… मिल्कीपुर में भी वे 40 हजार वोटों से पीछे हैं, जनता ने उन्हें जवाब दिया है…”रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है’
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि “घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। वायु प्रदूषण चरम पर है। यमुना साफ नहीं हुई। लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है।”दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्ली वासियों की सेवा में समर्पित है |इससे. पूर्व आजराजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रही है।नई दिल्ली विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा था।

नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं। दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।”बता दें कि लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हराया है। बता दें कि कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं।जंगपुरा विधानसभा सीट
जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। हार के बाद आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।”करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को उन्होंने हराया है।पटपड़गंज विधानसभा सीट
पटपड़गंज सीट पर भाजपा के अवध ओझा हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है। हारने के बाद पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, “मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं दूसरे स्थान पर आया, अगली बार खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। चूक यह हुई कि मैं सभी से मिल नहीं पाया, शायद मुझे इसके लिए अच्छा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी मैं इस हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं।”

पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा, “मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। यह उनका आशीर्वाद था, जिस तरह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा कहा, उन्होंने कहा आपदा हटाओ, दिल्ली बचाओ। लोगों ने इसे स्वीकार भी किया। शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में हमें जीत मिली है, मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।”बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी को उन्होंने हराया हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय जीत गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ हार गए हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में रही है। इसलिए इस सीट के चुनाव के परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा की शिखा राय ने उन्हें हराया है।आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान जीत गए हैं। भाजपा के मनीष चौधरी को उन्होंने हराया है।,बिजवासन विधानसभा सीट
रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज को उन्होंने हराया हैवजीरपुर विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा जीत गई हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता को उन्होंने हराया है। बरहाल अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया , सतेंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज सभी चुनाव हार गए।

आतिशी और गोपाल राय चुनाव जीते हैं।

बीजेपी 48 सीट और आप 22 सीट

जल्द होगा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा सुनिए लाइव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad