बागेश्वर: पुलिस द्वारा लगाई जागरुकता की पाठशाला, छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को बढ़ते अपराधों से बचाव के लिये किया जागरुक!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर सवाददाता। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS), बागेश्वर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में उप निरीक्षक निर्मला पटवाल अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह रौतेला कोतवाली बागेश्वर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मंडल शेरा में छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी आयोजित कर नए कानून, नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई तथा ड्रग्स से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी । साथ ही बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगी । महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपनी समस्या/शिकायत पुलिस को बताये जाने हेतु जागरुक किया गया । सभी को अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया।
साथ ही उपस्थित व्यक्तियों को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई
अंत में सभी से उक्त जानकारी को अपने घर वालों को भी बताकर जागरुक करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad