हल्द्वानी:मेयर प्रत्याशी भुवन पांडेय पहाड़ी हिन्दू के समर्थन में आए दर्जनों संगठन!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी : आज पहाड़ी आर्मी उत्तराखण्ड संगठन ने एक प्रेसवार्ता की जिसमें निर्दलीय मेयर प्रत्याशी फौजी भुवन चंद्र पांडे उर्फ भुवन पहाड़ी हिंदू) को पहाड़ी मुद्दों को लेकर समर्थन दिया गया साथ ही दर्जनों संगठनों ने समर्थन दिया जिसमें
एकम सनातन दल ,
हिन्दू वालीयंटरस संस्था,
श्रीराम सेवा समिति,
उत्तराखण्ड एकता मंच
,चेकबंदी मंच ,
परिवर्तन एक संकल्प ,
मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ।
आदि दर्जनों संगठनों ने खुले मंच से समर्थन दिया प्रत्याशी भुवन पहाड़ी हिन्दू ने कहा मेरी प्राथमिकता हल्द्वानी नगर को स्वच्छता,सुरक्षा और सुंदरता में देश नंबर एक बनाना है ,महिलाओं के लिए शौचालय ,नगरीय बस सेवा , सड़को की दशा सुधरना ,नशे को जड़ से खत्म कर युवाओं का जीवन बचना है कुमाऊं द्वार हल्द्वानी नगर के चौक चौराहों के नामकर कर पहाड़ी देव देवताओं, वीर योद्धाओं आंदोलनकारियों के नाम से रखे जायेगे ता कि पहाड़ की संस्कृति का संवर्धन हो सके ।
पहाड़ी आर्मी उत्तराखण्ड के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा हल्द्वानी हल्द्वानी में पहाड़ के 80 प्रतिशत वोटर है एक सब पहाड़ी हिन्दू है बहुत संगठन हमारे संपर्क में समर्थन के लिए आ रहे है हम पहाड़ के लोगों को एकजुट कर यह चुनाव जीतेंगे और पहली बार पहाड़ के मुद्दों को लेकर पहाड़ी मेयर बनेगा और कुमाऊं द्वार को पहाड़ी जनभावनाओं के अनुरूप वास्तविक कुमाऊं द्वार बनाया जाएगा
एकम सनातन भारत दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद शाही ने कहा हम पहाड़ के लोगों से बड़े कोई हिन्दू नहीं है मानस खंड केदार खंड में हम रहते है देवभूमि में हम सब शिव के उपासक है इसलिए छद्दम हिंदुत्व से पहाड़ के लोगों को बाहर निकालना है पहाड़ी हिन्दू शास्तीकरण अभियान का यह एक पहल है ,हल्द्वानी को सुरक्षित बनाने के लिए पहाड़ी लोगों का सत्यापन करेंगे और अवैध कब्जों को हटाकर सुरक्षित वातावरण का निर्माण करेंगे।
1 हल्द्वानी में सीनियर सिटीजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देकर सुव्यवस्था बनाएंगे।
2) हल्द्वानी को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए कूड़ा निस्तारण, नाली-नाले की सफाई और निराश्रित पशु आदि समस्याओं का पक्का उपाय करेंगे।
3) ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए सड़क चौड़ीकरण, मरम्मत एवं पार्किंग की व्यवस्था करेंगे।
आदि आदि।
4 ) हल्द्वानी चौक चौराहों के नामकरण पहाड़ी देवी देवताओं ,वीर योद्धाओं आंदोलनकारियों के नाक से किया जाएगा
5) हल्द्वानी नगर का ….

सौंदर्यीकरण कुमाऊनी संस्कृति के अनुसार किया जाएगा
क्षेत्र के कई सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक संगठनों ने “भुवन पहाड़ी हिंदू” को अपना समर्थन दिया है क्योंकि इनके द्वारा पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान को बल दिया जा रहा है।
इस दौरान हिमांशु शर्मा ,पंकज बिष्ट,गौरव गोस्वामी,मोहन कांडपाल, कैलाश डालाकोटी, बलवीर जोशी,विनोद नेगी,कपिल शाह, दीपक गंगोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad