टनकपुर: [चंपावत] चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही नगर निकाय चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर , नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन ! ✍️राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

टनकपुर [चम्पावत] जिले में 4 नगर निकाय व 33 वार्डो के लिए होने वाले चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। जिसके तहत विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रचार तेज कर दिया है इसी के तहत नगर पालिका टनकपुर में भाजपा द्वारा अपना चुनाव कार्यालय खोला गया । चुनाव कार्यालय का पार्टी प्रत्याशी विपिन कुमार ने उद्धघाटन किया । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए विभिन्न योजनाए शुरू की जिसका आम लोगो को लाभ मिलना शुरू हो गया है । उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें दूसरी बार निकाय अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है । मैं उनके इस विश्वास मे खरा ……

उतरने की कोशिश करूंगा । वही विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा जिले की सभी सीटों में विजय हासिल करेगी । इस अवसर पर पूरन मेहरा, तुलसी कुँवर, दीपचंद पाठक, रोहतास अग्रवाल, मुकेश भट्ट पूर्व नगर अध्यक्ष टनकपुर, निगम गुप्ता, शिवम गोयल, मन बहादुर पाल, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad