बिग ब्रेकिंग काशीपुर:अशोक गुलाटी बने पत्रकार प्रेस परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के शमीम अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष!✍️ पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं अशोक गुलाटी+

खबर शेयर करें -

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा मेरे ”दो अनमोल रत्न’ अशोक गुलाटी बने पत्रकार प्रेस परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के शमीम अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष”……

[पत्रकारों की सभी समस्याओं पर किया मंथन,सरकार को पत्र भेजकर कराया जायेगा निराकरण]

काशीपुर। विशेष सवाददाता आज पत्रकार प्रेस परिषद की एक महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष की अध्यक्षता में काशीपुर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली ने की, जिसमें पत्रकार प्रेस परिषद के संस्थापक सदस्य शमीम अहमद भी उपस्थित रहे। कुमाऊं मंडल के पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही। इस मौके पर, यूपी और उत्तराखंड के पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और कार्यक्षेत्र में आने वाली दिक्कतों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्याओं को ध्यान से सुना और समाधान का आश्वासन दिया, जिससे पत्रकारों में सकारात्मक माहौल बना।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण पदों की घोषणा भी की। यूपी से शमीम अहमद और उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष अशोक गुलाटी को प्रदेश अध्यक्ष, वहीं महानगर संरक्षक सुनील कोठारी को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। यह घोषणा पत्रकार प्रेस परिषद के सदस्यों ने खुशी और सम्मान के साथ स्वागत की। इन नियुक्तियों से परिषद को और मजबूत करने की उम्मीद जताई गई है। यह निर्णय पत्रकारों के लिए एक नए उत्साह का संचार कर रहा है, जिससे उनके कार्यक्षेत्र में और सुधार की संभावना बढ़ रही है।…

बैठक में काशीपुर महानगर इकाई के संरक्षक सुनील कोठारी ने भी पत्रकारों के कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली ने सामने रखीं। उन्होंने पत्रकारों के बीच होने वाले विभिन्न संघर्षों और चुनौतियों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही इनका समाधान निकाला जाएगा। बैठक में साप्ताहिक और मासिक अखबारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया, जिन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। अखबारों के संपादक और पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच पर लाने का यह एक प्रभावशाली कदम था।

बैठक का संचालन पत्रकार प्रेस परिषद के महानगर अध्यक्ष प्रकाश चनु जोशी ने किया। जोशी ने बैठक की शुरुआत करते हुए यूपी और उत्तराखंड के सभी सदस्यों का परिचय कराया और उन्हें उत्तराखंड में स्वागत किया। इस मौके पर हरिश चंद्र शर्मा, हरदीप शर्मा, पुनीत शर्मा, डॉ. दीपिका गुरिया आत्रेय सहित कई अन्य पत्रकारों ने पत्रकार प्रेस परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में हुई चर्चाओं और संवादों से यह स्पष्ट हुआ कि पत्रकारों की समस्याओं को सुलझाने और उनके कार्यक्षेत्र को सुधारने के लिए पत्रकार प्रेस परिषद एक सशक्त मंच बन चुका है।

वही पत्रकारो के हित के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओ को भी लागू किया गया है। साथ ही बैठक में पत्रकारों द्वारा लघु समाचार पत्रों की मान्यता न होने की बात की गई व तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता दिलाई जाने तथा आरएनआई द्वारा 24 घंटो में पेपर उपलब्ध कराने की बात पर भी चर्चा कर सरकार को एक मांग पत्र भेजने की संगठन की सहमति दी गई है।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष

लोक निर्माण विभाग के गैस्ट हाउस में आयोजित उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पत्रकार प्रेस परिषद के पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके प्रयासों से परिषद के दो सदस्य लोकसभा तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा में दर्शक र्दीघा में बैठ सकेंगे। उन्होंने सदस्यता शुल्क को 500 रुपये से घटाकर ₹100/=किए जाने की घोषणा की ।
इस बैठक में नये सदस्य के रुप में संपादक डा.दीपिका गुड़िया आत्रेय, पुनीत शर्मा, हरीश चन्द्र शर्मा, हरदीप शर्मा
पत्रकार प्रेस परिषद में शामिल हुए।
बैठक में महानगर ईकाई के संरक्षक सुनील कोठारी ने साप्ताहिक, मासिक आदि छोटे अखबारों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने सुनील कोठारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। …..

पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली मीडिया से बातचीत करते हुए लाइव

नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तराखंड अशोक गुलाटी ने कहा पत्रकार उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर चला जाएगा , एक कड़ी के रूप में संगठित कर कर पत्रकारों की समस्या की आवाज उठाई जाएगी , उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सपने पर आभार व्यक्त किया, इसी पूर्व बैठक में पत्रकार भार्गव,हेमराज चौहान,पंकज कुमार दक्ष सुनील कुमार, उमेश कश्यप, अजय सक्सेना, मनोज पंत, आयशा सिद्दकी सोहा परवीन, अरुण कुमार वर्मा ,जगदीश सक्सेना, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार,अमित श्रीवास्तव सहि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad