‘जिला योजना 2024- 25 में जलाशय विकास योजना अंतर्गत विभिन्न प्रजाति के 1.50 लाख मत्स्य बीज संचय किए गए। जनपद प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया की मत्स्य बीज डालने से नदी की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहने के साथ ही झील का पारिस्थिति की तंत्र भी मजबूत रहेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे….





चम्पावत 9 सितंबर lAshok Gulati editor in chief
सोमवार को विकास खण्ड पाटी के रीठा साहिब क्षेत्र के लदिया नदी में मत्स्य विभाग की ओर से जिला योजना 2024- 25 में जलाशय विकास योजना अंतर्गत विभिन्न प्रजाति के 1.50 लाख मत्स्य बीज संचय किए गए। जनपद प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया की मत्स्य बीज डालने से नदी की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहने के साथ ही झील का पारिस्थितिकी तंत्र भी मजबूत रहेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष रीठा, श्री कमलेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह, भगवान सिंह, सतीश सिंह, तुलसी गोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन चंद्र भट्ट, भगवान परवाल पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह, दिनेश चंद्र बिनवाल, चंद्र शेखर गड़कोटी अनुज बोहरा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहेl