‘नवनियुक्त एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र का उद्योगपति योगेश जिंदल स्वागत करते हुए’…


काशीपुर :नवनियुक्त एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र का यहां पहुंचने पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने किया स्वागत !✍️ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट/विवरण के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले की कमान संभालने के बाद नवनियुक्त एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र आज कोतवाली पहुँचे। क्षेत्र के जाने-माने उद्यमी योगेश जिंदल, राजीव घई, भाजपा नेता दीपक बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक, डॉ यशपाल रावत, डॉ एसपी गुप्ता, हिमांशु अरोरा, पंकज अरोरा नें उन्हें बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात मीडिया से वार्ता करते हुए नवनियुक्त कप्तान मणिकांत मिश्रा नें कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है, उन्होंने जनता से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है. उन्होंने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की बात की। वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ अनुषा बडोला सहित पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।