काशीपुर: शिक्षक दिवस चन्द्रावली तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति माननीय डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया+ ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

काशीपुर: शिक्षक दिवस चन्द्रावली तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति माननीय डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया+ ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के प्रथम उपराष्ट्रपति माननीय डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया,
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की,
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला, गुरू-शिष्य परम्परा के महत्व को बताते हुए अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के उच्चादर्शों व शिक्षा के लिए किये गये महान प्रयासों के बारे में बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया, साथ ही गुरू-शिष्य सम्बन्ध की पवित्रता व गरिमा बनाये रखने पर जोर डाला।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 मन्जु सिंह, डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 मंगला, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची ..

धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डाॅ0 मीनाक्षी पंत, डाॅ0 किरन, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, कु0 भावना काण्डपाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad