Breaking Rudrapur: फुटेला अस्पताल में कार्यरत नर्स दरिंदगी की शिकार को न्याय दिलाने को सड़क पर उतरा जनसैलाब, सीबीआई जांच की मांग+✔️ 👉 [तस्लीम जहां के हत्याकांड प्रकरण में एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने की एसआईटी(SIT) गठित]

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर सवाददाता फुटेला अस्पताल में कार्यरत नर्स को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर जनसैलाब उतर पड़ा, मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है…

रुद्रपुर में दरिंदगी की शिकार हुई नर्स को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सड़क पर जनसैलाब उतर पड़ा। लोगों ने मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कोलकाता में हुई घटना पर भी आक्रोश जताते हुए महिला सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।

तराई किसान संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोग गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां से कैंडल मार्च निकाला जाना था लेकिन बारिश के कारण लोगों ने भीगते हुए मुख्य बाजार होते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मृतका के परिजन भी शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग की।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नर्स के वास्तविक हत्यारों को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में नर्स और कोलकाता में डॉक्टर के साथ दरिंदगी ने पूरे देश काे झकझोर दिया। बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। तराई किसान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि मृतका के परिजन भी पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने तहसीलदार दिनेश कुटौला को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच, परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गई। वहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, परवेज कुरैशी, सुब्रत विश्वास, अंकित गिरी, संजय आईस, दीपक ठुकराल, असलम, वसीम त्यागी, ललित मटियाली, आकाश कुमार, चेतन, रजत बिष्ट सहित अनेक मौजूद रहे। वही दूसरी और दर्ज गुमशुदगी , तस्लीम जहां के हत्याकांड प्रकरण में एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने की एसआईटी(SIT) गठित करने का आदेश दिया है।

गठित SIT के प्रयवेक्षण अधिकारी— पुलिस अधीक्षक अपराध/ ट्रैफिक ऊधमसिंहनगर होंगे तथा एसआईटी प्रभारी अधिकारी — पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, व टीम प्रभारी— क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर होंगे।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा, SIT में नियुक्त सभी अधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं पर गहन विवेचना तथा घटना की हाई क्वालिटी फॉरेंसिक जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad