ब्रेकिंग रुदपुर:🤱 फुटेला हॉस्पिटल में कार्यरत कई दिनों से लापता गदरपुर निवासी नर्स का सड़ा गला शव बरामद हुआ, परिवार जनों ने जमकर हंगामा काटा; उच्च स्तरीय जांच की मांग ! अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

‘कई दिनों से लापता फुटेला हॉस्पिटल की नर्स का झाड़ियों में मिला सड़ी गली हालत में शव, परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर किया हंगामा; लगाए गंभीर गंभीर आरोप’!

रुद्रपुर :फुटेला हॉस्पिटल में कार्यरत कई दिनों से लापता नर्स का सड़ा गला शव बरामद हुआ, परिवार जनों ने जमकर हंगामा काटा; उच्च स्तरीय जांच की मांग ! अशोक गुलाटी editor-in-chiefरुद्रपुर शहर के सिविल लाइंस में स्थित फुटेला हॉस्पिटल में उस समय जमकर हंगामा हुआ जब कई दिनों से लापता अस्पताल की नर्स का झाड़ियों में सड़ी गली हालत में शव मिला, जिसे लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा किया| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की इस दौरान हॉस्पिटल के बाहर काफी भीड़ एकत्रित हो गई गई और अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप|. विवरण के मुताबिक” शहर के सिविल लाइंस स्थित फुटेला अस्पताल में नर्स का कार्य करने वाली वसुंधरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय तस्लीम जहां शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी समाप्त कर घर के लिए निकली थी,।लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची। तो उसकी छोटी बहन साहिबा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। लापता होने के बाद नौवे दिन यानी गुरुवार की देर शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना मिलती है कि सीमावर्ती गांव डिबडिबा स्थित एक खाली प्लाट की झाड़ियों में सडा-गला युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी और बिलासपुर यूपी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जहां मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान तस्लीम जहां नर्स के नाम से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे गुस्साई भीड़ शव को एंबुलेंस में डालकर सिविल लाइंस स्थित अस्पताल पहुंच पहुंच गए, अस्पताल के अंदर ही हत्या की वजह जुडी होने का आरोप लगाती है। हंगामे की खबर मिलते ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी,एसएसआई दीपक कौशिक व अशोक कुमार भारी पुलिस के पहुंचे और तीखी नोकझोंक व बहस के बाद आखिरकार अस्पताल प्रशासन से वार्ता के हंगामा शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad