खटीमा: पुलिस ने पंद्रह लाख रुपए की चोरी का किया खुलासा! ब्यूरो चीफ गुड्डू खान खटीमा

खबर शेयर करें -


खटीमा : विगत 18 may को टेडाघाट निवासी कैलाश चंद्र जोशी ने कोतवाली खटीमा को एक तहरीर दी थी। जिसमे कहा गया था कि 15 मई को वो अपने पूरे परिवार के साथ केंची धाम गए थे लेकिन जब 17 मई को घर वापस आए तो उनके हर का ताला टूटा था। तथा घर में रखे सोने चांदी के जेवरात भी बक्से से गायब थे। वही कुछ नकदी भी चोरी कर ली थी। जिसका आज खटीमा कोतवाली में एस पी क्राइम चंद्र शेखर घोड़खे ने चोरी का खुलासा किया। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग अलग टीम गठित की गई। जिसमे, खटीमा, मझोला,पीलीभीत बरेली आदि के करीब दो सो सी सी टी वी कैमरों को पुलिस द्वारा खंगाला गया। वही पूर्व में चोरी में जेल गए अभियुक्तों से पूछताछ भी की गई। वही 25 मई को हल्दी मझोला पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इमरान पुत्र सफी अहमद वार्ड नंबर 2 ईदगाह रोड थाना खटीमा, खुशबू पत्नी अशरफ उर्फ मुन्ना वार्ड नंबर 2 निवासी थाना खटीमा, मो फैजान थाना सुनगढ़ी पीलीभीत, व सिम्मी पत्नी मो फैजान निवासी थाना सुनगढ़ी पीलीभीत को गिरादतार किया। जिनके पास से कुछ सोने व चांदी के आभूषण प्राप्त हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वो ग्रोह बनाकर चोरिया करते है और उन घरों को निशाना बनाते है जिनमे ताला लगा होता है। और जो भी सामान मिलता है उनको बेचकर आपस में बाट लेते है। वही पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है। वही पुलिस टीम में खटीमा क्षेत्रधिकारी विमल रावत, प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह दसौली, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार, थाना अध्यक्ष झनकईया…

अनिल जोशी, उप निरीक्षक ललित पृष्ठ उप निरीक्षक अशोक कांडपाल उप निरीक्षक किशोर पंत, उप निरीक्षक संदीप पिलख्वाल उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल अनिल थापा, प्रेम प्रकाश,दीपक कुमार कमल कुमार, इशाक मोहम्मद, नबीन खोलिया, पूरन सिंह,शांतलाल, रमेश जीना,राहुल आदि थे । वही एसओजी टीम में मोहन बोरा व भूपेंद्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad