बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर:💥 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री भरेंगे चुनावी हुंकार! 12:00 बजे संबोधित करेंगे; भाजपा तैयारियां मैं जुटी।

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर ब्यूरो चीफ। लोक सभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को 12:00 संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है।

दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम

प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। इस बारे में पार्टीजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।……

पीएम मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर बीजेपी ने भी कमर कस ली है. बीजेपी के तमाम नेता और पार्टी कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं. बीजेपी का प्रयास है कि बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की रैली में पहुंचें. लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी का उत्तराखंड में ये पहला चुनावी कार्यक्रम होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad