ब्रेकिंग रामनगर: 😲अल्मोड़ा निवासी पुलिस कर्मी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत@🥺परिवार में कोहराम मचा;पुलिस महकमा में शोक की लहर@

खबर शेयर करें -

रामनगर(नैनीताल) विशेष संवाददाता अल्मोड़ा निवासी मित्र पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस महकमा में भी शोक की लहर दौड़ गई है । विवरण के मुताबिक रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बेलगढ़ के पास पुलिसकर्मी की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समीप बेलगढ़ के पास बाइक सवार पुलिस कर्मी को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया घटना के बाद आसपास के राहगीरों द्वारा 108 की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोटे जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस कर्मी की मौत की सूचना मिलते ही जहां परिवार में कोहराम बचा हुआ है वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर की दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad