

देहरादून विशेष संवाददाता उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद लगातार प्रकृति के रौद्र रूप से नुकसान के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है केदारपुरी के रामपुर में एक करीब 35 कमरों के होटल के रहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इन सब के बीच एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है केदारपुरी के रामपुर में एक करीब 35 कमरों के होटल के रहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद लगातार प्रकृति के रौद्र रूप से नुकसान के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं इन सब के बीच एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है केदारपुरी के रामपुर में एक करीब 35 कमरों के होटल के ढहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त पूरी जानकारी के अनुसार होटल के अचानक ध्वस्त होने के वक्त उसमें कोई भी मौजूद नहीं था किसी भी जनहानि की अभी फिलहाल कोई सूचना नहीं हैं।
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया, जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। दूसरी ओर अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगहों पर बाधित है। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था, जिसे पहले भी खाली कराया जा चुका था। गनीमत यह रही कि किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ पूर्व में ही होटल 3 यात्रियों से कमरे खाली करा दिए गए थे यदि खाली नहीं कराया होता तो बड़ी घटना घट जाती।