बिग ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: अशोक गुलाटी बने पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ प्रभारी!👉 बधाई का ताता लगा@

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। विशेष संवाददाता पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्ण देव ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को पत्रकार प्रेस परिषद का कुमांऊ मण्डल प्रभारी मनोनीत किया है। दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी सत्यप्रकाश की ओर से जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि पत्रकार हितों के लिए समर्पण भाव को देखते हुए अशोक गुलाटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबाकृष्ण देव के दिशा निर्देश पर कुमांऊ मण्डल प्रभारी मनोनीत किया गया है। उन्होंने अशोक गुलाटी से संगठन को गतिशील बनाते हुए पत्रकारिता जगत, लेखन एवं समाज की भलाई के लिए कार्य करने और पत्रकार प्रेस परिषद को मजबूत करने की अपेक्षा की है।

बता दें अशोक गुलाटी इससे पूर्व देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी एवं उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले चार दशक से कुमांऊ में पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी वर्तमान में देवभूमि माया नाम से अपना समाचार पत्र और पोर्टल संचालित कर रहे हैं। इसके अलावा कई राष्ट्रीय समाचार पत्रें में भी वह सेवायें दे चुके हैं। अशोक गुलाटी को नया दायित्व मिलने पर कुमांऊ के तमाम पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं अपने मनोनयन पर अशोक गुलाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण देव, चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी सत्यप्रकाश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गयी है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कुमांऊ के सभी जनपदों में जिला एवं शहर इकाईयों का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा पत्रकार प्रेस परिषद वर्तमान में देश के 24 राज्यों में पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रहा है। परिषद छोटे बड़े सभी समाचार पत्रें के पत्रकारों को समान अधिकार देने का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से कुमांऊ के पत्रकारों के हितों की आवाज प्रदेश सरकार के समक्ष उठायी जायेगी। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad