ब्रेकिंग: उधम सिंह नगर ssp ने चार महिला उप निरीक्षकों के स्थानांतरित किया !!👉वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएसपी द्वारा थाना प्रभारियों के साथ की गई मीटिंग, शांति व्यवस्था हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश@@

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर स्टाफ रिपोर्टर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार चार महिला उप निरीक्षकों तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया हैं –

👉.महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को पुलिस लाइन से कोतवाली रुद्रपुर।

👉.महिला उप निरीक्षक नीलम मेहरा को पुलिस लाइन से कोतवाली किच्छा।

👉.महिला उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी को कोतवाली खटीमा से कोतवाली काशीपुर।

👉.महिला उप निरीक्षक रूबी मौर्या को कोतवाली काशीपुर से कोतवाली खटीमा।

👁वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएससी उधम सिंह नगर महोदय द्वारा थाना प्रभारियों के साथ की गई मीटिंग, शांति व्यवस्था हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
👁👉आज एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मुहर्रम त्योहार के मध्येनज़र मीटिंग की गई। मीटिंग के माध्यम से द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बताया गया कि शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए व ऐसे लोगों को चिह्नित कर विधिक कार्यवाही की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रमित करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्यवाही करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं। गस्त में जाने से पूर्व कर्मचारी गणों को भली-भांति ब्रीफ किया जाए। अपने अपने थाना क्षेत्रों में जहां पर शांति कमेटी की मीटिंग नहीं हुई है वहां भी मीटिंग कर ली जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात, सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।ll

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad