बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी: बड़ा हादसा , अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , वन दरोगा की मौत@ एक घायल वन दरोगा भी घायल

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। संवाददातl lउत्तरकाशी जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां धरासू-बड़ेथी-बनचोरा मोटर मार्ग पर गुनाली के पास एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार सवार वन दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जो व्यक्ति घायल हुआ है, वो भी वन दरोगा ही बताया जा रहा है। कार में दो लोग सवार बताए जा रहे हैं। विवरण के मुताबिक हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ. कार सवार मूर्ति राम बलूनी पुत्र कमलनयन बलूनी (59) निवासी जखारी और रोशन लाल पुत्र दलपतिराम निवासी डांग ब्रह्मखाल कार से कुछ के लिए जा रहे थे। तभी गुनाली के पास उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और खाई से दोनों का रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक मूर्ति राम बलूनी की मौत हो गई थी और रोशन लाल गंभीर रूप से घायल था। रोशन लाल को पुलिस ने 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मूर्ति राम बलूनी के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मूर्ति राम बलूनी दिवारीखोल बीट में वन दारोगा के पद पर तैनात थे। वहीं रोशनलाल हातड़बीट में वन दारोगा पद पर तैनात हैं। उधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया हैl विभाग में शोक की लहर दौड़ गई हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad