ब्रेकिंग नैनीताल: अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तेजतर्रार एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध युद्ध स्तरीय अभियान छेड़ रखा है! नागरिकों द्वारा चौतरफा प्रशंसा की जा रही है!

खबर शेयर करें -

नैनीताल (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) lजनपद नैनीताल स्तर पर *मादक पदार्थों के दुष्प्रभावो को रोकने एवं नशे के प्रति जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत*श्रीमती प्रियदर्शिनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार 24- नवंबर से आगामी 03 दिसंबर 2021 तक जनपद *नैनीताल* मे 10 दिवसीय अभियान *OPERATION NARCO STRIKE- Nainital Against Drugs* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद स्तर पर 24 नवंबर को विगत 24 घंटों के दौरान निम्नलिखित निरोधात्मक कार्यवाही की गई।*1* अवैध नशे की खरीद-फरोख्त एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त *05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कुल 05 अभियोग पंजीकृत करते हुए उनके कब्जे से कुल 28.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।**2* *अवैध स्मैक के 02 अलग-अलग सप्लायरो में से एक को थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा जगतपुर रुद्रपुर, उधम सिंह नगर एवं दूसरे स्मैक सप्लायर को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा राजपुरा क्षेत्र हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया।*दोनो स्मैक सप्लायरो को पुलिस द्वारा 27/10/21 एवं 23/11/21 से धारा 29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त बनाकर वांछित किया गया था। *3* स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावो एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के उद्देश्य जनपद स्तर पर स्कूल, कॉलेज शिक्षा संस्थानों के आसपास (लगभग 100 मीटर के दायरे में) तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटका, पान मसाला इत्यादि विक्रय करने वाले कुल *14 दुकानदारों के विरुद्ध तंबाकू अधिनियम के अंतर्गत पुलिस कार्यवाही की गई।* तथा दुकानदारों को भविष्य में स्कूल, कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद ना बेचने की सख्त हिदायत दी गई।*4* आम जनमानस में नशे की रोकथाम हेतु जनपद के थाना स्तर पर संभ्रांत व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ *56 जनगोष्ठियां आयोजित की गई* जिसमें पुलिस द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणाम के संबंध में अवगत कराया गया तथा नशे की चेन को तोड़ने में जन सहयोग की अपील की गई।*5* नशे के प्रति जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद स्तर पर कुल *17 स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों में एवं इससे संबंधित पुलिस कार्यवाहियो से भी अवगत कराया गया।*6* जनपद स्तर पर पुलिस द्वारा नशेडियो के अड्डों जैसे सुनसान जगहो, खाली मकानों एवं पार्क इत्यादि स्थानों पर *छापामारी कर नशा करते हुए कुल 53 व्यक्तियों को पकड़कर थाना स्तर पर काउंसलिंग की गई।**7* नशे की लत में लिप्त *01 व्यक्ति को उसके पारिवारिक सदस्यों से सामंजस्य स्थापित कर नशा मुक्ति केंद्र भिजवाया गया।**8* जनपद स्तर पर पुलिस द्वारा *02 नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण सत्यापन किया गया* जिससे नशे की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।*9* औषधि निरीक्षको के साथ सामूहिक अभियान चलाकर कुल *20 मेडिकल स्टोर का सत्यापन किया गया* तथा अवैध नशीली दबाओ के क्रय-विक्रय ना करने की हिदायत दी गई। *10* नशे की रोकथाम हेतु जनपद नैनीताल स्तर पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के *हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 75190 51905 एवं 97192 91929 पर आई 04 कॉल/शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की गई।**11* आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से कुल *132 वाहनों/सार्वजनिक स्थलों में नशे से संबंधित बैनर, पंपलेट चस्पा कराए गए* तथा लोगों को जागरूक किया गया।*12* विगत दिनों एन.डी.पी.एस. के मामलों में पकड़े गए *35 नशेडियो का सत्यापन कर उनकी दैनिक गतिविधियों को निगरानीरत रखा गया।**13* नशा करके वाहन चलाने वाले *Drunken Driving) 11 व्यक्तियो के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गई।* इसके अतिरिक्त निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 24/11/2021 को*14* नशेडडियो के अड्डों पर छापामारी कर 27 नशेड़ियों नशा करते हुए पकड़ा गया जिनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।*15* सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने/पिलाने वाले कुल *24 वाले के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।**16* जनपद स्तर पर *होटल/ढाबा चेकिंग के दौरान नियम विरुद्ध पाए जाने 47 संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की कार्रवाई की गई।**17* अवैध नशा शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत कराए गए।जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के प्रति जन जागरूकता अभियान एवं निरोधात्मक कार्यवाही अभियान*Operation Narco strike- Nainital against drugs* भविष्य में भी प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad