ब्रेकिंग हल्द्वानी: अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध लामाचौड; पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार! मुखानी, लाल कुआं पुलिस ने भी दबोचे तस्कर@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी कार्यालय संवाददाता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया के आदेशानुसार *जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान प्रचलित है*। आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा भी अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 25 अक्टूबर की रात्रि चौकी प्रभारी लामाचौड, मुखानी उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के दौरान *फतेहपुर चारधाम मंदिर के पास दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल संख्या UK 06 G 9684 ग्लैमर से ( 255 पाउच (लगभग 85 लीटर) अवैध कच्ची शराब खाम के साथ पकड़ा गया।* उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना मुखानी में 60/72 आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिन्हें आज माननीय सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। शराब तस्करों में एक गूलरभोज, उधम सिंह नगर तथा दूसरा मुखानी क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस पूछताछ में शराब तस्करों द्वारा बताया गया कि वह कच्ची शराब की खेप उधम सिंह नगर गूलरभोज से लाकर हल्द्वानी क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं क्योंकि आगामी त्योहारी सीजन के कारण शराब की खपत ज्यादा होने से शहरी क्षेत्रों में कच्ची शराब भी महंगे दामो मैं बिक जाती है।*पुलिस टीम*1 S.i. दीपक सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी लामाचौड़, थाना मुखानी 2 कांस्टेबल प्रवीण कुमार 3 कॉन्स्टेबल दया किशोर4 कांस्टेबल कौस्तुबानंद पंतचौकी लामाचौड मुखानी सम्मिलित रहे। वहीं दूसरी ओर *कोतवाली लाल कुआं पुलिस ने 51 पाउच अवैध श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत श्री संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, व0उ0नि0 कोतवाली लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में 25 अक्टूबर को मंदिर के पास इमली घाट शिवपुरी वार्ड नंबर 6 से 51 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति प्रकाश राम आर्य पुत्र श्री राम निवासी इमली घाट शिवपुरी वार्ड नंबर 6 बिंदु खता कोतवाली लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। *पुलिस टीम*1- उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता2- कांस्टेबल गंगा सिंह3- कांस्टेबल कमल बिष्ट4- कांस्टेबल राजेश5- कॉन्स्टेबल दयाल नाथl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad