बिग ब्रेकिंग खटीमा:: सीएम के काफिले में शामिल पुलिस की जीप नदी में बही, ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को “रेस्क्यू” कर बाहर निकाला! लाइव

खबर शेयर करें -

खटीमा। विशेष संवाददाता राज्य में बारिश के कहर से आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी दो चार होना पड़ गया। वह भी अपने ही विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ।धामी आज अपनी विधानसभा खटीमा में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण को पहुँचे थे। इसबीच उनकी फ्लीट में चल रही एक गाड़ी पानी के बहाव में सड़क से फिसल कर सीधे नदी में बहने लगी। यह घटना खटीमा के प्रतापपुर- नोसर इलाके की है। गाड़ी पुलिस की थी।सीएम क काफिला नौसर गांव पहुंचा भी नहीं था कि पानी के तेज बहाव में पुलिस वाहन का चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से फिसल कर नदी में जा पलटा।वाहन में बैठे सभी पुलिगकर्मियों को ग्रामीणों ने सकुशन रेस्क्यू ​कर लिया। बाद में पुलिस जीप को भी स्थानीय लोगो की मदद से नदी से बाहर निकाला लिय गया।बताते चले की आज सीमान्त विधानसभा आज जहाँ अपनी विधानसभा खटीमा में आपदा ग्रस्त क्षेत्रो के निरीक्षण को पहुँचे थे।वही इस दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया। मुख्यमंत्री धामी जब खटीमा के प्रतापपुर- नोसर इलाके में बाढ़ गस्त इलाके के दौरे पर थे।इस दौरान अचानक सीएम की फ्लीट में चल रहे गाड़ी सड़क से फिसल कर बाढ़ ग्रस्त पानी मे बह गई।खटीमा के नौसर गांव में पानी के तेज बहाव में पुलिस वाहन का चालक गाड़ी नही संभाल पाया। जिससे चलते पानी मे जीप बहकर गहरे पानी मे पहुँच गई।हालांकि इस घटना के समय मौके पर मौजूद बैठे मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल गाड़ी से बैठे पुलिस कर्मियों को पानी से निकाल उनकी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में गाड़ी में मौजूद सभी पुलिसकर्मी सकुशल रेस्क्यू कर लिए गए। वहीं घटना के बाद खटीमा कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस जीप को स्थानीय लोगो की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस पूरे मामले में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही जिनकी मदद से पुलिस कर्मियों की जांच बच गई और बड़ा हादसा होते होते टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad