बिग ब्रेकिंग: नैनीताल तेजतर्रार “कप्तान” का एक और सुरक्षा कदम…!! अपराधियों को नकेल कसने का सराहनीय पहल@

खबर शेयर करें -

मोबाइल रिपेयर की दुकानों में चोरी का मोबाइल/खोये हुए मोबाइल फोन को बेचने एवं खरीदने वालों पर नैनीताल पुलिस हुई अब सख्त

हल्द्वानी (अशोक गुलाटी प्रधान संपादक की विशेष रिपोर्ट नैनीताल जनपद की लोकप्रिय तेजतर्रार श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार एवं डॉ0 जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा समस्त मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, व मोबाइल शॉप के स्वामियों को निर्देशित किया गया था कि दुकान मैं कोई भी व्यक्ति मोबाइल बेचने एवं मरम्मत कराने आता है तो उस व्यक्ति का आधार कार्ड, परिचय पत्र एवं मोबाइल का बिल लेकर ही मोबाइल फोन को बेचना /खरीदना तथा रिपेयर किया जाना चाहिए इसके अतिरिक्त सभी दुकानों में एक रजिस्टर तैयार कर उसमें बेचने एवं खरीदने वाले का पूर्ण विवरण व मोबाइल का IEMI नंबर अंकित करने के दिशा निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज 12 अक्टूबर को थाना हल्द्वानी, थाना काठगोदाम, थाना मुखानी, थाना बनभूलपुरा पुलिस के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मोबाइल रिपेयरिंग एवं मोबाइल की दुकानों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर निम्न कार्यवाही की गई।
थानों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कुल 67 मोबाइल रिपेयरिंग एवं मोबाइल की दुकानों को चेक किया गया जिसमें कुल 09 दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर 02 दुकानों का 83 पुलिस एक्ट का चालान किया गया तथा 07 दुकानों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 1750/- रुपए वसूल किया गया सभी मोबाइल शॉप, रिपेयर सैंटरो के स्वामियों को निर्देशित एवं हिदायत दी गई कि वह सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देशों का अवश्य पालन करें यदि पुनः पुलिस चेकिंग के दौरान यदि किसी भी मोबाइल शॉप, रिपेयर सैंटरो में अनियमितता पायी जाती है तथा उपरोक्त नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान द्वारा दिए गए निर्देश से अपराधियों पर नकल कसी जाएगी जागरूक नागरिकों द्वारा इस तरह की पहल की चौतरफा प्रशंसा की जा रही है नागरिकों का कहना है कि इससे अपराध में अंकुश लगाने में पुलिस को काफी सहायता प्राप्त होगी पुलिस कप्तान द्वारा किए जा रहे जनता की सुरक्षा के उपायों के लिए अधिकारी को बधाई दी हैl उधर आज पुलिस द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानों में मारे गए ताबड़तोड़ चेकिंग से हड़कंप मच गया हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad