उधम सिंह नगर: दवा लेकर आ रहे बाइक सवार दंपति को कार ने रौंदा! दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर कार्यालय संवाददाता जनपद के किच्छा कोतवाली अंतर्गत पुलभट्टा थाना के अंतर्गत बारा में कार और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। हादसा इतना जबरदस्ती थी कार दंपति को दूर तक घसीटते हुए ले गयी। चालक कार छोड़ कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह आयु 58 वर्ष पुत्र गुरवचन सिंह निवासी आमखेड़ा थाना बहेड़ी जनपद बरेली यूपी अपनी पत्नी बलविंदर कौर आयु 55 वर्ष के साथ शनिवार दोपहर रुद्रपुर से दवाई लेकर घर वापस जा रहे थे, पुलभट्टा थाने के बरी गांव में सरस्वती शिशु सदन के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार नम्बर यूके 06 क्यू 3788 ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान कार दोनों को घसीटती चली गयी। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार गया।दुर्घटना में गुरमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर बरी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र भट्ट मौके पर पहुच गए। उन्होंने घायल बलविंदर कौर को आपातकाल सेवा 108 से अस्पताल भेजा। लेकिन उसने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad